कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर नेहरू ऊर्जा उद्यान में धरना
देकर गन्ने की होली जलाई। ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेेसियों ने सिटी
मजिस्ट्रेट पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर उनके कार्यालय में हंगामा काटा।
बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
प्रदेश
नेतृत्व के आह्वान पर तमाम कांग्रेसी बुधवार को शहर के नेहरू ऊर्जा पार्क
में एकत्र हुए। यहां उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं के विरोध में
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया।
विरोध स्वरूप गन्ने की होली
जलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने
शासनकाल में 25 चीनी मिलें स्थापित कीं। अब गैरकांग्रेसी सरकारों में मिलों
को बेंच दिया या फिर बंद कर दीं।
जिले की तीन सहकारी मिलें बदहाल स्थिति
में हैं। कांग्रेस गन्ना किसानों की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ेगी।
कांग्रेसियों ने टनकपुर रोड होकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इस मौके
पर तौकीर नकवी, छोटेलाल, नईम इदरीसी, शाहिद खां, सुधीर शर्मा, कुलविंदर
सिंह गिल, राजीव मोहन अग्रवाल, रितु जौहरी, अनिल अरोड़ा, अंबरीष मितश्रा,
सोमवती आदि शामिल रहे।
सीएम पर अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा
डीएम
की गैरमौजूदगी में कांग्रेसी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे। आरोप
है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें तबज्जो नहीं दी। इस पर दोनों पक्षों में
झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। बाद में
कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
ज्ञापन में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने व बकाया भुगतान दिलाने की
मांग की गई है।
डीएम से वार्ता कर होगी कार्रवाई
कांग्रेसियों ने
धारा 144 का उल्लंघन कर कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की। उनके द्वारा लगाए
गए आरोप निराधार है। डीएम से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट