फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम के दौरे पर कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

Tue, 03 Nov 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्यूरानपुर मुड़िया दौरे के दौरान कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अनुसार शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा और जिला महासचिव मो. अजीम को बिना लिखित आदेश के नजरबंद किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि शहर अध्यक्ष अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं, इसके बावजूद पुलिस वहां बैठी है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें