फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांग्रेस नेता ने आपूर्ति कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कोटेदारों की ओर से राशन के साथ अन्य सामान जबरन थोपे जाने को लेकर बुधवार को आपूर्ति कार्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार ने आपूर्ति कार्यालय जाकर एआरओ मनोज शर्मा को बताया कि कोटेदार उपभोक्ताओं को राशन के साथ अन्य सामान जबरन थोप रहे हैं। विरोध करने पर राशन नहीं देते हैं और अभद्र व्यवहार भी करते हैं।
एआरओ ने बताया कि विभाग ने कोटेदारों को कई आइटम बेचने के लिए अधिकृत किया गया है। इसमें कोटेदारों की कोई गलती नही है। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों की ओर से जारी किया गया लिखित आदेश दिखाने को कहा तो एआरओ ऐसा कोई आदेश दिखा नही सके। ऐसे में कांग्रेस नेता ओर एआरओ में काफी नोकझोंंक हुई। बाद में कांग्रेस नेता यह कहकर चले आए कि वह इस मामले की शिकायत डीएम से करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें