फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बेपटरी कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस

Tue, 23 Feb 2016 08:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जिले की बेपटरी चल रही कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व जिले के पुलिस प्रशासन को हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के तहत तमाम कांग्रेसी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिले में धवस्त होती जा रही कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। मासूमों के साथ दुराचार, हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जिले की कानून व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में जब से सपा की सरकार आई है, तबसे प्रदेश समेत जिले में अराजकता, गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं। पीलीभीत में भी लुटेरों व डकैतों का राज है। शहरवासियों व ग्रामीणों को रात रात भर जागकर खुद ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ रही है, जबकि पुलिस चैन की नींद सो रही है। दिन दहाड़े मासूम बच्चियों के साथ दुराचार व ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है। ज्ञापन में जिले के पुलिस प्रशासन को हटाने, प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व पीड़ितों को दस-दस लाख का मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव मोहन अग्रवाल, लेखराज, सैय्यद उरूज, ठाकुरदास, लीलाधर, नरेंद्र सिंह, लालाराम, मोतीराम, चंद्रशेखर, ओमप्रकाश सिंह, रहीस अंसारी, अशोक सिंह, रिहाना परवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें