एसपी के निर्देश पर मंगलवार को सीओ जहानाबाद के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त की। उन्होंने थाना सुनगढ़ी इंस्पेक्टर के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर चेकिंग कीष संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर उनके बैग आदि खंगाले। न्यूरिया में भी पुलिस ने पैदल गश्त कर वाहनों की चेकिंग की और संदिग्धों की तलाशी ली।
मंगलवार शाम सीओ जहानाबाद निर्मल कुमार बिष्ट ने थाना सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान के साथ रेलवे स्टेशन तक पैदल गश्त की। पुलिस ने इस दौरान रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और संदिग्ध यात्रियों की तलाशी लेकर उनके बैग खंगाले। इधर, न्यूरिया एसओ दलवीर सिंह ने कसबा न्यूरिया और न्यूरिया बंगाली कॉलोनी में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने बाइकों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आधा दर्जन बाइकों का चालान किया।