फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद शुरू न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान खरीद केंद्रों पर धान खरीद न होने के विरोध में मंडी समिति परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति सचिव कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला महासचिव राजिश खां के नेतृत्व में मंडी समिति में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में धान खरीद शुरू न होने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि धान की फसल की अच्छी पैदावार इस बार हुई है। धान की सरकारी खरीद शुरू करने को एक अक्तूबर की तारीख तय की गई, लेकिन अब तक जिले में धान खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे किसान औने, पौने दामों में धान की फसल बिक्री को मजबूर है। जिन एजेंसियों को धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। वे दलालों के माध्यम से मिलकर धान खरीद कर खेल कर रही हैं। इसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी। सभा में खाद्यान्न माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मांगे पूरी न होने पर मंडी समिति मेें तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति सचिव कार्यालय में सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी, महासचिव राजिश खां, रेहान रजा खां, राजेश मिश्रा, शेखू बाबा, मुन्ने खां, काले खां, मुख्तियार खां, मटरु खां, यासीन अंसारी, सतपाल सिंह, शकील खां, हरिओम अग्निहोत्री, नईम आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें