फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नहीं रोक पाए ट्रेन, पार्क में दिया धरना

Thu, 12 Mar 2015 11:52 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ट्रेन रोकने पहुंचे कांग्रेसियों को प्रशासन और पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोक लिया। इससे वे सफल नहीं हो सके। दूसरी ओर जिला कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने नेहरू पार्क में धरना दिया और सांकेतिक जाम लगाया। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने प्रदेश कमेटी के आह्वान पर प्रस्तावित रेल रोको कार्यक्रम को लेकर सिविल पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे परिसर में मुस्तैद हो गई। शहर कांग्रेस की अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के नेतृत्व में कांग्रेसी रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सभा स्थल पर एकत्र हुए। प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने मोदी सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

इसके बाद कांग्रेसी जैसे ही ट्रेन रोकने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े। एसडीएम सदर रामप्रकाश व रेलवे पुलिस ने उन्हें स्टेशन के भीतर जाने से रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर ही केेंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


इस बीच ट्रेन भी आ गई। सिविल पुलिस और रेलवे पुलिस ने ट्रेन को घेर लिया। ट्रेन के जाने के बाद ही पुलिस हटी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता राजेश सिंघल,आशुतोष अग्निहोत्री, विक्रमसेन, नरेश शुक्ला, रितु जौहरी, शहर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम, राजेंद्र राठौर, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

इधर जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नेहरू पार्क में धरना दिया। टनकपुर हाइवे पर सांकेतिक जाम भी लगाया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों को प्राकृतिक आपदा घोषित करने, प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। यहां विजय कुमार शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, नत्थूलाल शर्मा, शकील नूरी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, नीरज विक्रम आदि मौजूद रहे।
प्लीज सर एक फोटो खींच लेने दीजिए
रेल रोकने पहुंचे कांग्रेसियों को रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोक दिया गया। जिस पर पदाधिकारी एसडीएम सदर से ट्रेन के आगे बैनर लगाकर फोटो करवाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन रेलवे पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
पुलिस के फूले हाथ पांव
शहर अध्यक्ष के रेलवे स्टेशन के भीतर घुसने की सूचना पर सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ट्रेन के रवाना होने के बाद ही हटी।
भूमिअधिग्रहण अधिनियम का विरोध
परेवावैश्य। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की पंचायत गांव बरातबोझ स्थित सहकारी समिति पर हुई। महासचिव बाबूराम ने भूमिअधिग्रहण के संशोधित बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस करने की मांग की।

तय किया गया कि अधिग्रहण बिल को लेकर एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा और इसके विरोध में जन आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन करने पर भी सहमति बनाई गई। किसानों की समस्याओं के अलावा देश में तीन बच्चों का कानून लागू करने, भ्रष्टाचार मुक्त देश का निर्माण करने की भी मांग की गई।

पंचायत में नत्थूलल, दाताराम, महेंद्र पाल मिश्रा, अब्दुल खलीक, शकील अहमद, श्रीराम, सत्यप्रकाश, रामगोपाल, मोईद खां, नरेश बाबू, जमुना प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें