फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर में बच्चों की निर्मम हत्या की चहुंओर निंदा

Wed, 17 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों व शैक्षिक संस्थाओं में शोकसभाएं कर श्रद्धाजंलि दी गई। शाम को व्यापारियों ने कैंडिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर में शोकसभा कर मृतक बच्चों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके अलावा ज्ञान प्रशांत मैमोरियल बालिका इंटर कॉलेज व हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी, सिटी मांटेसरी जूनियन हाईस्कूल में भी शोकसभाएं हुई। उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के अशोक शम्सा, तौसीफ अहमद कादरी, अजय शम्सा, अरविंद सिंह, पूरनलाल गंगवार, सालिकराम, हनीफ अहमद, डॉ. सुधीर मिश्रा ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर आर्मी स्कूल के बच्चों को श्रद्धाजंलि दी। यहां पूजा छाबड़ा, देवेंद्र छाबड़ा, सोनिया शर्मा, सरिता सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।  अधिवक्ताओं ने शोक प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य नहीं किया। इसमें बीडी पांडेय, जेपी पांडेय, यशवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह अशोक, सुनील नरायन, वीपी सिंह राना, अजय कुमार सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, अवधेश मिश्रा, अमित मिश्रा, अब्दुल जाहिद सिद्दीकी शामिल रहे। सेंट्रल बार अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में भी शोक सभा हुई। शाम को व्यापारियों ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला और गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदरदास पार्क पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। यहां जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, अजय सूरी, सौरभ सक्सेना, दीपक शर्मा, अनिल अरोड़ा, कमलजीत सिंह, राजीव गुप्ता, अश्वनी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, असद जमा, कमाल शम्सी, सतीश चंद्र, संजीव थम्मन, राकेश महोदय, प्रशांत तिवारी, राजीव कोहली, पंकज अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

दोषियों को माफ नहीं करेगा खुदा: अमानत रसूल
पीलीभीत। पेशावर में बच्चों के कत्ल की घटना को लेकर शहर के मदरसा सर चश्मा-ए-हिदायत अल्जामेअतुल रज़विया मदीनतुल इस्लाम में तालीम हासिल कर रहे सभी बच्चों व शिक्षकों ने भी रोष जाहिर करते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। मदरसे के संस्थापक एवं खलीफा-ए-मुफ्ती-ए-आजमे हिंद मौलाना कारी अमानत रसूल साहब ने कहा कि दहशतगर्दों का कोई धर्म व ईमान नहीं होता है। इस्लाम हमेशा शांति, अमन व भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन


मझोला। कस्बे के नेहरू इंटर कालेज गुलड़िया भिंडारा,  एसके पब्लिक स्कूल व शिशु मंदिर स्कूल में प्रात: अध्यापकों व बच्चों ने दो मिनट का मौन रख पेशावर की घटना की निंदा की। इस मौके ज्योतिबंधन यादव, ओमपाल सिंह, कपिल देव, प्रशासक राजेंद्र सिंह, डा. एसएन सिंह, ओमपाल सिंह, विजय भाटिया, सहित दर्जनाें स्वयं सेवक मौजूद रहें।
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। डायमंड हॉकी क्लब की अध्यक्ष महेश आजाद की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। शोकसभा में देवेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, घासीराम, मोहम्मद असलम खां, राकेश आजाद, रामगुलाम आदि थे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव के आवास में र्हुई बैठक में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, अवधेश शर्मा, हाजी रियाजतनूर खां, फारुक कुर्रैशी, पुनीत यादव, रजत सक्सेना ने दुख व्यक्त किया। तंजीमे अइम्मा-ए-मसाजिद ने बैठक कर घटना की निंदा की। बैठक में हाफिज मोहम्मद जकी खां नूरी, हाफिज मोहम्मद कमर महबूब, मुमताज खां, साकिब रजा अजहरी, नफीस खां आदि थे। पंचमदास इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, जेसीज रिवर्डेल उच्चतर माध्यमिक स्कूल, गुरुनानक इंटर कालेज, पब्लिक इंटर कालेज में शोकसभाएं हुई। शेरपुरकलां के रजा पब्लिक स्कूल में हुई शोकसभा मेें घटना की निंदा कर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। केकेएस विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष डॉ. भगवान दास गंगवार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार और स्टाफ ने, शिशु विहार इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ महेश गुप्ता, प्रधानाचार्या तजेंद्र कौर एवं स्टाफ ने शोकसभा कर घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें