फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईआईटी कानपुर में होगा विज्ञान शिक्षकों का कंप्यूटर प्रशिक्षण

Mon, 11 Aug 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के विज्ञान विषय के चयनित शिक्षक अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में कंप्यूटर विषय का प्रशिक्षण लेंगे। पांच चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नामित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निर्देश पर जनपद के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान विषय के शिक्षकों को कंप्यूटर विषय का प्रशिक्षण दिलाने की योजना बनाई गई है। यह प्रशिक्षण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार परिषद से प्राप्त पत्र के आधार पर प्रत्येक जनपद से पीएम श्री और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 10 विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु नामित किया गया है। इसके लिए कुल पांच बैच बनाए गए हैं। सभी बैचों में पांच-पांच दिन का ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 18 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक, द्वितीय बैच 25 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक, तृतीय बैच 8 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक, चतुर्थ बैच 15 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक और पंचम बैच 22 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आईआईटी कानपुर में संपन्न होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक फेरे में 150 शिक्षक प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पहले चार बैचों के प्रतिभागियों की बैचवार सूची जारी कर दी गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कंप्यूटर विषय में दक्ष बनाना है, जिससे वे विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को और प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें