फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से बाहर गांव के पास खेतों में घूमता दिखा बाघ, इलाके में फैली दहशत

Mon, 11 Aug 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में आबादी से सटे इलाकों में बाघ की चहलकदमी आए दिन देखी जा रही है। सोमवार को कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैनी दीपनगर के ग्रामीणों ने खेतों में बाघ देखा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
धान के खेत में बाघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल से बाहर बाघों की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैनी दीपनगर के पास एक बाघ देखे जाने से हड़कंप मच गया। बाघ खेतों में चहलकदमी करता दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने फोन से बाघ का वीडियो बना लिया और वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल सीमा पर लगी जाल फेसिंग का गेट खोला और बाघ को खदेड़ने के प्रयास किए। करीब एक घंटे तक चहलकदमी करने के बाद बाघ जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें कि शनिवार रात भी बाघ ने इसी क्षेत्र में एक सांड़ को मार दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बनने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें