फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मानव जीवन बचाने के लिए भूमि संरक्षण जरूरी’

Mon, 12 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामा इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामपाल सिंह ने कहा कि भारत की धरती में सोना उगाने की क्षमता है। इसलिए इसको भारत माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने भूमि की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। इससे पूर्व यशपाल आर्य, अजय शर्मा और ममता गंगवार ने भूमि की उपयोगिता, इसमें पाए जाने वाले खनिज तत्वों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से जागरूकता प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मृदा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, भूमि संतुलीकरण आदि के बारे में दर्शाया गया।
विज्ञापन

अंत में बच्चों की भूमि संरक्षण विषय चित्रकला, निबंध, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर दयानंद पब्लिक स्कूल, शमशुल खां पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा और बिलगवां, राम इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज गुरु हरगोविंद बालिका विद्यालय सहित कई स्कूल के छात्र छात्राएं, जिला विज्ञान क्लब के लक्ष्मीकांत शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह, उत्कर्ष, खालिद, गुलनाग, रचित, शशांक, वैभव, अर्श त्रिपाठी, पंकज मौर्य, अनिभव गौड़, आशुतोष सक्सेना, संजीव, विनोद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें