फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराएं निर्माणाधीन टिनशेड का कार्य

विज्ञापन
पंडरी गौशाला का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी क्षेत्र के पंडरी स्थित गोशाला का डीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को परखने के साथ निर्माणाधीन टिनशेड के कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पानी के अलावा हरे चारे की स्थिति को देखा। पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता होने की बात सामने आई। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गो- आश्रय स्थल में 78 निराश्रित गोवंश संरक्षित मिले। डीएम ने देखरेख की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टैगिंग के संबंध में भी जानकारी ली। डीएम ने चारागाह में पहुंचकर चारे की स्थिति को भी देखा। निरीक्षण के दौरान गोशाला में निर्माणाधीन टिन शेड के कार्यों को देखा और गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें