फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का हुआ निस्तारण

Tue, 01 Aug 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
file pic
विज्ञापन
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों ने क्षेत्र में दौड़ लगानी शुरू कर दी है। मंगलवार को हुए तहसील दिवस में कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ जबकि कुछ का निस्तारण गठित टीमों ने मौके पर जाकर किया। डीएम ने अमरिया तहसील में शिकायतें सुनीं।  सदर तहसील में एसडीएम पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया जबकि तीन शिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देश पर गठित टीमों ने मौके पर जाकर किया। यहां सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल,
विज्ञापन

तहसीलदार आनंद प्रकाश राय सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे। 
अमरिया। डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मौके पर मात्र सात समस्याओं का ही निस्तारण हो सका। यहां शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, एसपी कलानिधि नैथानी, एसडीएम सूरज यादब, सीओ अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार,  बीडीओ प्रेम सिंह, उपकृषि निदेशक डीबी सिंह, एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह, एसओ माधो सिंह बिष्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
कलीनगर। एडीएम ब्रजकिशोर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर भेजी गई टीमों द्वारा किया गया। यहां एएसपी रोहित मिश्रा, तहसीलदार वीके त्रिवेदी, थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बीसलपुर। एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आई 47 में से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार विवेक मिश्रा ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें