पीलीभीत। माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय में खेल प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। 15 जुलाई से शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं 12 जनपदों में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में 14, 17 से लेकर 19 वर्ष आयु के छात्र-छात्राएं प्रतिभा करेंगी। इसको लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है।
शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में प्रदेशीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का वार्षिक खेल कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत जिला स्तर पर डीआईओएस और बीएसए के अलावा 20 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। माध्यमिक स्कूलों के अलावा परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा करने पर जोर दिया गया है।
इसमें 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। इसमें हॉकी, तीरंदाजी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल के अलावा कुश्ती, जूडो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य खेल शामिल हैं। कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
इसमें जिला स्तर के अलावा मंडल और प्रदेश के करीब 12 जनपदों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 14,17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभा करेंगे। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।