फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 509 में से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Wed, 29 Jul 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 509 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 20 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह से ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े सात बजे प्रवेश शुरू हुआ। चेकिंग और प्रवेश पत्र मिलान के बाद परीक्षार्थियों को कक्षों में भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में 326 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10 अनुपस्थित रहे और 316 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में 183 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10 गैरहाजिर रहे और 173 उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार ने कक्षों में जाकर चेकिंग की। उन्होंने नकल रोकने के इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।डीआईओएस ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

परीक्षा के बाद टनकपुर हाईवे पर लगा जाम
टनकपुर हाईवे स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कंपार्टमेंट परीक्षा छूटने के बाद मंगलवार दोपहर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों और अभिभावकों के वाहनों के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन धीमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें