बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सुबह 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में 30 दिवसीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. लेखराज गंगवार ने बताया कि अभियान में 25 टीमें लगाई गई हैं। टीमों के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों की पहचान बताएंगे। अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। संवाद