फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ ट्रक से टकराकर  बाइक सवार की मौत

Sun, 22 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
दुःखद - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की 14 जून को शादी होने थी।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी 28 वर्षीय रविशंकर शनिवार शाम को किसी काम से पीलीभीत आया था। देर रात को वह घर जा रहा था। गजरौला कस्बे से पिपरिया भजा रोड पर कुछ दूर चलने पर मार्ग पर खड़े ट्रक में वह पीछे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुुंचने से पहले ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घरवालों को सूचना दी। रविशंकर की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घरवाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पीलीभीत मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा छत्रपाल ने बताया कि कस्बे की एक ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मारी, जिससे रविशंकर की मौत हो गई। 

युवक की बाइक खड़े ट्रक में टकराने से मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विवेक त्रिवेदी, थानाध्यक्ष

ट्रक को बचाने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने ट्रक की जानकारी दी, लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में नहीं लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ट्रक को बचाने के प्रयास में उसके मालिक से बातचीत करने में जुटी है।

14 जून को होनी थी शादी
बकैनिया निवासी लल्लूराम पांडे के तीन बेटे क्रमश: अवधेश, भुवनेश और रविशंकर हैं, जबकि दो बेटियां विनीता और आरती हैं। इनमें दो बड़े बेटे व बड़ी बेटी विनीता की शादी हो चुकी है। अब 14 जून को रविशंकर की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और इसी सिलसिले में शनिवार को उसके घर कुछ मेहमान भी आए हुए थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के सपने संजोए रविशंकर की पीलीभीत से लौटते समय ट्रक से टकराकर मौत हो गई। उसकी मौत से घर में मातम छा गया। जहां कुछ दिनों बाद शहनाईयां बजनी थीं उस घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें