फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया पर लगा ग्रहण

Mon, 21 Sep 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान, गणित अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक पद पर भर्ती को चल रही प्रक्रिया सोमवार को आचार संहिता लागू होने के साथ अधर में लटक गई। नियुक्ति पत्र न मिल पाने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने सोमवार को बीएसए आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित के 354 पद रिक्त है। शासन के आदेश पर बीएसए कार्यालय में विज्ञान व गणित अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक पद पर भर्ती को लेकर रविवार को प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रक्रिया के तहत पहले दिन महिला अभ्यर्थियों से विकल्प पत्र भरवाए गए। इसमें विज्ञान विषय की 86 व गणित की 58 महिला अभ्यर्थियों ने विकल्प पत्र भरे। सोमवार सुबह होते ही तमाम अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने बीएसए कार्यालय पहुंच गए, लेकिन बीएसए के मौजूद न रहने के कारण उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं लग सकी। इधर, कुछ अभ्यर्थियों ने डीएम से मिलकर नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। इस पर बीएसए ने देर शाम तक नियुक्ति पत्र देने की बात कही। सोमवार को दोपहर दो बजे पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई। इससे करीब 300 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई पर ग्रहण लग गया।
नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सोमवार दोपहर बाद तमाम अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट में जमा हुए और बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासनादेश में गणित विज्ञान अभ्यर्थियों को 21 सितंबर तक नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए गए थे। इसका अनुपालन कन्नौज, बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों में हो चुका है, लेकिन यहां अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। जबकि अन्य कार्रवाई 20 सितंबर को पूरी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों ने डीएम से नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पवन गंगवार, प्रियंका पांडेय, विजयपाल, किरनजीत कौर, रामबाबू,  जोगेंद्र मौर्य, रामवीर सिंह, आरती, विवेक भारती, सरिता कुशवाहा, आशुतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई चल रही थी, लेकिन आचार संहिता लागू के कारण नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगाई गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें