फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में निकाली गई विर्सजन शोभायात्रा

Mon, 21 Sep 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चौथ मेले में नाटक मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रही। पूरनपुर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

 शहर के रामलीला मैदान में सोमवार शाम नाटक मंडली के कलाकारों ने अजामिल उद्धार नाटक मंचन किया गया। असत्य पर सत्य की विजय पर आधारित नाटक देख दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इधर, मेले में खरीददारी करने वालों की भारी भीड़ रही। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, हरिकिशोर आदि मौजूद रहे। इधर, पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के तहत रविवार रात सांई संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
पूरनपुर। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वाइफरकेशन को रवाना हो गई। शोभायात्रा में शामिल लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते और गणपति बप्पा मोरया आदि के नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर अमोल मराठा, पुनीत पांडेय, गनेश मराठा, रामचंद्र मराठा, सतीश मराठा, नरेश वर्मा, सचिन वर्मा, मुदित पांडेय, नीशू प्रधान, नितिन वर्मा, प्रदीप शुक्ला, रामनरेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बिलसंडा। नगर के श्रीराम जानकी सत्संग भवन में चल रहे गणेश महोत्सव में फर्रुखाबाद से पधारे कथा व्यास आचार्य पंकज मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बाल लीलाओं की कथा का श्रोताओं को रसपान कराया। उन्होंने त्याग और समर्पण पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति को सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रेम शर्मा, नितिन जायसवाल, सच्चिदानंद शर्मा, अमित जायसवाल, अनुज पांडेय, महेश कश्यप, सोनू राठौर आदि मौजूद रहे। इधर आयोजक राजीव मिश्रा ने बताया कि गणेश महोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर को मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 25 स्थानों पर मटकी टांगी जाएंगी।
गौहनिया तालाब में होगा गणेश प्रतिमाओं का विजर्सन
पीलीभीत। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने पर अब शहर की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गौहनिया चौराहा स्थित तालाब में किया जाएगा। यह निर्णय डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के तालाबों का निरीक्षण करने के बाद लिया है।
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शहर सहित जिले में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन किया जाता है। कार्यक्रम के समापन के बाद अब तक शहर की प्रतिमाओं को देवहा नदी में विसर्जित किया जाता था। मगर गत वर्ष सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाए जाने के बाद मूर्ति विसर्जन में दिक्कत आ रही थी। गत वर्ष मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति में असमंजस की स्थिति रही थी। इससे कई जगह नोकझोंक भी हुई थी। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस बार एलर्ट है और मूर्ति विसर्जन को लेकर स्थान के चयन शुरू कर दिया था।
सोमवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों के पदाधिकारियों के साथ शहर के तालाबों का भ्रमण किया और सर्वसम्मति से शहर के गौहनिया चौराहा स्थित तालाब पर मूर्ति विसर्जन का निर्णय लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया मूर्ति विसर्जन अब गौहनिया चौराहे पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें