फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जब कोबरा से हुआ बाघ का सामना, डरकर पीछे हटा 'जंगल का राजा'; देखें दुर्लभ वीडियो

Thu, 12 Feb 2026 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। सफारी मार्ग पर कोबरा सांप और बाघ को आमने-सामने देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। उन्होंने कैमरे में इस नजारे को रिकॉर्ड कर लिया। 
विज्ञापन
जंगल सफारी मार्ग पर आमने-सामने आए बाघ और कोबरा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप और नेवला की लड़ाई आमतौर पर देखने को मिल जाती है, लेकिन जब जंगल का राजा बाघ और जहरीला कोबरा आमने-सामने आ जाएं, तो ऐसा दृश्य बेहद दुर्लभ और रोमांच से भरपूर होता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान ऐसा ही दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे।

विज्ञापन

सैलानियों ने बनाया वीडियो 
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार को सैलानियों का दल जंगल सफारी कर रहा था। इसी दौरान उन्हें सफारी मार्ग पर अचानक एक कोबरा सांप सड़क पार करता दिखाई देता है। तभी वहां एक बाघ भी पहुंच जाता है। बाघ और कोबरा का आमना-सामना हो जाता है। जंगल में बाघ और कोबरा सांप की लड़ाई को सैलानियों ने अपने कैमरों में भी कैद कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

कोबरा की फुफकार से पीछे हटा बाघ 
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ जैसे ही सांप के करीब जाता है तो कोबरा फन फैलाकर फुफकारता है। बाघ भी पूरी सतर्कता के साथ बार-बार खुद को बचाता नजर आ रहा है। इस वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो बाघ कोबरा सांप से डर गया है। कुछ देर तक आमना-सामना होने के बाद बाघ और कोबरा दोनों ने अपना-अपना रास्ता बदल लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें