फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोटे अनाज का कारोबार बढ़ा, दामों में भी उछाल

Fri, 19 Dec 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सेहत के प्रति सचेत लोग अब मोटे अनाज की ओर बढ़े हैं। जौ, बाजरा, मक्का, सावां, काकुन आदि के आटे और अनाज की बिक्री बढ़ गई है। सर्दी में इसकी मांग और ज्यादा है। लोग मोटे अनाज को गेहूं के आटे में मिलाकर बनी रोटियां अधिक पसंद कर रहे हैं। मोटे अनाज के दाम भी बीते माह के मुकाबले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का जैसे मोटे अनाज शरीर को गर्मी देने के साथ भरपूर पोषण भी प्रदान करते हैं। इन अनाजों में फाइबर, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इससे सर्दी में ऊर्जा बनी रहती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग अब गेहूं के बजाय मोटे अनाज का आटा पिसवाकर रोटियां खा रहे हैं।
चिकित्सक डॉ. रोहित गंगवार ने बताया कि ठंड में मोटे अनाज की रोटी पाचन को बेहतर रखती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। ठंड में मोटे अनाज की मांग के चलते इन दिनों बाजार में बिक्री बढ़ गई है। शहर की अनाज मंडी में लोग गेहूं के साथ मोटा अनाज पिसवाने के लिए खरीदारी को पहुंच रहे हैं। पिछले दो माह की अपेक्षा इनके दामों में भी 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें