शहर के जिला चिकित्सालय में सीएमएस को पर्ची दिखाती महिला।संवाद
पीलीभीत। सीएमएस साहब, लीजिए यह पर्ची डॉक्टर साहब ने दी है, बताइए ये दवाएं कहां मिलेंगी।
जिला अस्पताल में बाहर की दवा पर्ची के खेल का बुधवार को भंडाफोड़ हो गया। एक महिला मरीज जिला अस्पताल के सीएमएस के पास बाहर की दवा पर्ची लेकर पहुंच गई।
पर्ची की दवा कहां मिलेगी पूछने पर सीएमएस सकपका गए। पूूछा कि किस डॉक्टर ने यह दवा लिखी है। महिला को ले जाकर चिकित्सक की पहचान भी कराई। बाद में महिला को दवा काउंटर से ही दवा दिलाई गई।
कमीशन के खेल में जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को बाहर की महंगी दवा लिख रहे हैं। कक्ष संख्या-12 में सभी मरीजों को दो से तीन दवा लिखी बाहर की पर्ची थमाई जा रही है। मरीज 200 से 300 रुपये तक की दवा खरीदने को मजबूर हैं।
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में बाहर की दवा पर्ची के खेल पर खबर भी प्रकाशित की। दोपहर करीब 12 बजे निरीक्षण पर निकले सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर को महिला ने बाहर की दवा पर्ची दिखाकर पूछा कि यह दवा कहां मिलेगी। महिला को ले जाकर बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सक की पहचान कराई है। महिला को अंदर से ही दवा दिलाई गई। हालांकि, डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
शहर के जिला चिकित्सालय में सीएमएस को पर्ची दिखाती महिला।संवाद
शहर के जिला चिकित्सालय में सीएमएस को पर्ची दिखाती महिला।संवाद