फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला अस्पताल की लिफ्ट में फंसे सीएमओ, सीएमएस और डीएफओ, कर्मचारियों के फूले हाथ-पांव

Wed, 02 Jul 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को लिफ्ट शुरू हो गई। बुधवार को खराब हो गई। लिफ्ट में सीएमओ, सीएमएस व डीएफओ फंस गए, जिससे अस्पताल में खलबली मच गई।  
विज्ञापन
लिफ्ट के बाहर खड़े सीएमओ, सीएमएस व अन्य स्टाफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट में बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, सीएमएस राजेश कुमार और सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके फंस गए। वह लिफ्ट में करीब सात मिनट तक फंसे रहे। अधिकारियों के लिफ्ट में फंस जाने से कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। टेक्नीशियन को बुलाकर आनन-फानन लिफ्ट सही कराई गई। 

विज्ञापन


लिफ्ट से बाहर आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यह लिफ्ट एक दिन पहले ही शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में अधिकारियों को मिलाकर करीब 10 लोग सवार थे। सभी पहले तल से तीसरे तल पर जा रहे थे। सीएमएस राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकि खराबी आने से लिफ्ट लॉक हो गई थी। करीब पांच से सात मिनट फंसे रहे। लिफ्ट का ट्रायल किया जा रहा है। फिलहाल मरीजों और तीमारदारों को लिफ्ट का उपयोग न करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें