फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में रविवार से फिर उमड़ेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Fri, 30 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में रविवार से फिर बादल उमड़ेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। लगातार दूसरे दिन भी दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान सर्दी बढ़ने से वातावरण में ठिठुरन रही। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा रहा। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण चालकों ने हेड लाइट जलाकर धीमी गति से सावधानीपूर्वक अपने वाहन निकाले। दोपहर तक सूरज नहीं चमका। इस कारण सर्दी से लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। शाम ढलते ही गलन बढ़ने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 8.1 एवं अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार शनिवार को भी कोहरा आएगा, लेकिन रविवार से लेकर मंगलवार तक आसमान पर फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
मझोला में भी शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सर्द हवा चलती रहीं। इससे सर्दी बढ़ गई। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। मार्गों पर चलने वाले चालकों को दिन में हेडलाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें