फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अस्पतालों को कुत्तों से मुक्त रखने के लिए समिति गठित

Fri, 30 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में कुत्तों के विचरण करने और दो दिन पूर्व नवजात बच्ची के अधखाए शव को घसीटने के मामले में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने सख्त रुख अपनाया है। प्राचार्य ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में कुत्तों के विचरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए दो विभागों के तीन चिकित्सकों की समिति गठित की है। परिसर में कुत्ते न घुस पाएं इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है। बाउंड्रीवॉल निर्माण की प्रक्रिया भी तेज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक लावारिस कुत्ता जिला महिला अस्पताल परिसर में नवजात के अधखाए शव को खींच लाया था। सुरक्षाकर्मियों ने कुत्ते को दौड़ाकर शव को छीना और पुलिस को सूचना दी। घटना से जिला महिला अस्पताल में खलबली मच गई थी। सीएमओ ने महिला अस्पताल के सीएमएस से जवाब मांगा था। इस संबंध में अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की। लावारिस कुत्तों की ओर से नवजात के शव को घसीटने की इस दूसरी घटना पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने सख्ती बरती है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में कुत्तों के विचरण पर रोक लगाने के लिए दो विभागों के तीन चिकित्सकों की समिति गठित की है। मेडिकल कॉलेज के लिए एनाटॉमी विभाग के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार को नोडल, फीजियोलॉजी विभाग के डॉ. कमलेश को सहायक नोडल बनाया गया है। साथ ही छह सुरक्षाकर्मी नामित किए गए हैं। वहीं, जिला अस्पताल के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सक डॉ. केके भट्ट को नोडल बनाया गया है और छह सुरक्षाकर्मियों को इस काम के लिए लगाया गया है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि समिति को निगरानी करने की सख्त हिदायत दी गई है। जबकि सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कुत्ते किसी भी हाल में परिसर में प्रवेश न कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें