फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिन भर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी ने दी राहत

विज्ञापन
पीलीभीत में रविवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ हुई बूंदाबांदी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार तड़के बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी के साथ हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। खिले चेहरे के साथ लोग सड़कों पर आवाजाही करते दिखे। 23 मई तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में कमी आने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

जिले में गर्मी की मार से लोग परेशान हैं। पिछले 10 दिन से गर्मी की तपन बढ़ने से दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। रविवार को मौसम में बदलाव हुआ। सुबह तड़के आसमान में बादल छा गए। 10 बजे के बाद कुछ देर बूंदाबांदी के साथ हवा भी चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक दिखी। बाजार में भी रौनक देखी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि रविवार को अधिकतम 37.3 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 36.8 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 23 मई तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें