फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हल्की धूप के बीच बादलों की रही लुकाछिपी

Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात कुछ देर तक बारिश होती रही। वहीं बुधवार को दिन में हल्की धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

जून की शुरुआत से पड़ रही भीषण गर्मी से तीन दिन पूर्व कुछ निजात मिली। तेज हवा और बारिश से तापमान कुछ कम हुआ। तीन दिन पूर्व से रात को बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार रात करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बाद बंद हो गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बुधवार सुबह मौसम साफ होने से हल्की धूप खिली, लेकिन दिन भर बादलों की लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहा। हालांकि बदलते मौसम के साथ उमस का अहसास बना रहने से लोग परेशान भी हुए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी दो दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बुधवार को अधिकतम 35.3 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें