फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बादल उमड़े, जिले के कुछ हिस्सों में रिमझिम बरसात

Mon, 28 Jul 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली है। बादल उमड़े और कुछ देर तक रिमझिम बरसात हुई। बाद में बारिश थम गई, लेकिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार व बुधवार को भी बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह होते ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। हालांकि कुछ देर बाद बादल छट गए और धूप खिली। इससे वातावरण में उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर बादल उमड़े। इसके साथ ही रिमझिम बरसात होने लगी। करीब आधा घंटे तक रिमझिम बरसात होती रही। शहर के अलावा पूरनपुर व कलीनगर तहसील क्षेत्रों में भी कुछ देर बारिश हुई। इसके बाद शाम तक आसमान पर बादल उमड़ते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.1 एवं अधिकतम 35.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। डाॅ. ढाका के अनुसार जिले में करीब पांच मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार व बुधवार को भी बरसात होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें