फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोमती झीलों के सुंदरीकरण के लिए सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
गोमती उद्धम स्थल की झीलों पर सफाई करते श्रमिक । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल के सुंदरीकरण के लिए मंगलवार को झीलों के दोनों किनारों पर उगी घास को साफ करने के लिए मजदूरों को लगाया गया। जल्द ही यहां फुलवारी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

गोमती नदी के उद्गम स्थल पर पांच साल पूर्व कई विकास कार्य कराए गए थे। गोमती परिसर के अलावा झील क्षेत्र को भी पर्यटन के लिहाज से विकसित किया गया तो वाराणसी की तर्ज पर आरती शुरू हुई। ट्रस्ट के गठन के बाद कार्यों को और गति दी गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से पर्यटन के लिहाज से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया गया।
इसी दौरान डेढ़ करोड़ की लागत से गोमती पुल को भी मंजूरी मिली। इधर पूर्व में सफाई न होने से उद्गम स्थल की झीलों के दोनों किनारों पर झाड़ियां उग आईं थी। डीएम संजय कुमार सिंह ने हकीकत को परखने के बाद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए थे। मंगलवार को पूरनपुर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर करीब 15 मजदूरों को सफाई कार्य में लगाया गया।
विज्ञापन

सफाई के बाद झीलों के दोनों किनारों पर फुलवारी को विकसित किया जाएगा। बता दें कि हर साल ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गोमती उद्गम स्थल पर सात दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस बार 15 जून से मेले की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें