घुंघचाई। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें अब मुसीबत बन गई हैं। ज्यादातर सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। ऐसे में यहां से आवागमन मुश्किल हो रहा है। बारिश में यहां कीचड़ व जलभराव की वजह से चलना मुश्किल होता है। यहीं नहीं पाइप लाइन से जलापूर्ति भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं।
दिलावरपुर व नरायनपुर ता.घुंघचाई के अलावा आस-पास के अन्य गांवों में घरों तक शुद्ध पानी पहुंचे, इसके लिए जल जीवन मिशन से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने के लिए गांव के रास्तों को जेसीबी से खोदा गया था। पाइप लाइन डालकर विभाग की ओर से सड़क को उसी हालत में छोड़ दिया गया।
कई बार शिकायत के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का कहना है कि खुदे रास्ते आवागमन में बाधा बने हुए हैं। ग्राम प्रधानों ने भी ठेकेदारों व अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखे, लेकिन उनको अनदेखा कर दिया गया।
फोटो: 51
खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न होने से चलते समय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्ग व छोटे बच्चों को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं। - हरिओम
फोटो: 52
ऊबड़-खाबड़ सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं। बारिश के दौरान सड़कों पर कीचड़ की वजह से चलना मुश्किल होता है। - शांति स्वरुप वर्मा
फोटो: 53
समस्या के बारे में कई बार जिम्मेदारों को बताया गया, लेकिन जिम्मेदार बात को अनसुना कर रहे है। इससे मुसीबत बनी हुई है।- जमुना प्रसाद
फोटो: 54
सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है। खराब सड़क होने के चलते वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है।- सत्यपाल वर्मा
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क।संवाद
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क।संवाद
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क।संवाद
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क।संवाद