पीलीभीत। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगरा फिजा के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसका अपने परिवार से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। पांच जून को शाम करीब सात बजे जब वह मजदूरी से वापस आ रहा था। तहेरे भाई राजू ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां भी आ गई।
आरोप है कि इस पर राजू, आकाश, विकास, झाझनलाल ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के राजू ने आरोप लगाया कि पांच जून को वह अपने भाई-बहन के साथ अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान चचेरे भाई सुनील और सचिन और उसकी मां सुमन देवी ने गाली गलौज की।
जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर थाना बरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।