फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चिकित्सक के गायब होने के मामले में स्पष्टीकरण किया तलब

Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी की इमरजेंसी से चिकित्सक के नदारद होने के मामले में सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। ड्यूटी से गायब रहने की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर से इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक बगैर किसी अफसर को सूचना दिए सीएचसी से खिसक गए थे। शाम को ईको-बाइक की टक्कर में आए घायलों को फार्मासिस्ट ने देखा था। इसके बाद भी कई मेडिकल सीएचसी आए। इनको नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक ने देखा और इलाज कराया।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि इमरजेंसी से बगैर सूचना के चिकित्सक के गायब होने के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
इमरजेंसी में किस चिकित्सक की मंगलवार दोपहर बाद ड्यूटी थी। बगैर किसी को सूचना दिए वे क्यों और कब गायब हुए इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। एमओआईसी की रिपोर्ट के बाद लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें