फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाला सफाई के दावे बारिश में धुले ...सड़कें डूबीं, लोगों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
शहर के लक्ष्मी टॉकीज मार्ग पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब छह घंटे की बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था को चौपट कर दिया। इस बीच जिम्मेदारों के नाला सफाई के दावे भी धुल गए। सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी रही बारिश के बाद मुख्य स्टेशन मार्ग समेत शहर के कई हिस्सों व मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सुबह निजी कामकाज के लिए निकले लोगों को जलभराव में समस्याओं को झेलते हुए निकलना पड़ा। दो व चार पहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश थमने के बाद भी कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव रहा। इस बीच लोगों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कोसा।

रविवार रात को करीब एक बजे से बारिश शुरू हो गई। सुबह तक जमकर बारिश हुई। बरसात से पहले शहर के 32 नालों की हुई तलीझाड़ सफाई भी इस बारिश में सोमवार सुबह को साथ छोड़ते हुए देखी गई। शहर के कई मोहल्ले जहां से नाले गुजर रहे हैं, उनमें नाले का पानी ओवरफ्लो होने के कारण मोहल्लों की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी, फीलखाना, साहूकारा, वल्लभनगर कॉलोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी, गंगोत्रीपुरम कॉलोनी, एकता नगर सहित कई मोहल्लों में एक फीट तक जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के छतरी चौराहे से स्टेशन मार्ग, लक्ष्मी टॉकीज से चावला चौराहा, दूधिया मंदिर से एकता सरोवर मार्ग पर जलभराव होने के कारण सुबह अपने निजी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को मार्ग पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर सुबह आठ बजे दो व चार पहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतें रहीं। हालांकि सुबह 9 बजे बाद बरसात की धीमी हुई रफ्तार के चलते दोपहर तक सड़कों से पानी की निकासी हो पाई।
मोहल्लों के लोगों ने बताया कि नाला सफाई में जिस तरह से खानापूरी की गई, उसका खामियाजा मोहल्ले वासियों को बारिश में भुगतना पड़ रहा है।

-

35 लाख से हुए नाला सफाई, कई नाले ओवरफ्लो

हाल ही में नगर पालिका ने दो माह तक शहर के 32 छोटे-बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई कराई। नाला सफाई में दावा किया गया कि मोहल्लों में इन नालों से जलभराव नहीं होगा, जबकि बारिश ने इस दावे की तस्वीरों को धोकर रख दी। सोमवार सुबह शहर के मुख्य गांधी स्टेडियम नाला, नखासे का नाला, बेनी चौधरी का नाला सहित कई नाले गंदगी, कूड़ा-करकट से ओवरफ्लो देखे गए। इसका पानी मोहल्लों की गलियों में भरा।


शहर में नालों की तलीझाड़ सफाई काफी पारदर्शिता के साथ कराई गई। बरसात में सड़कों पर पानी का ठहराव भी नहीं हो पाता है, जहां कहीं नाले थोड़े बहुत गंदे हुए हैं, उनको भी लगातार साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी

शहर के लक्ष्मी टॉकीज मार्ग पर जलभराव। संवाद

शहर के लक्ष्मी टॉकीज मार्ग पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें