फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की उप गन्ना आयुक्त ने की सेवानिवृत्त हो चुके सीसीओ पर लगे आरोपों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर गोरखपुर की उप गन्ना आयुक्त ने बुधवार को सेवानिवृत्त हो चुके चीनी मिल के सीसीओ (मुख्य गन्ना अधिकारी) के खिलाफ आई शिकायतों की जांच की। शिकायतकर्ताओं के बयान लिए और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना आयुक्त के पास क्षेत्र के कुछ लोगों ने संयुक्त शिकायती पत्र भेजा था। इसमें किसान सहकारी चीनी मिल के पूर्व सीसीओ एके सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर किसी बाहर के अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। गन्ना आयुक्त ने गोरखपुर की उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल को जांच सौंपी थी। ऊषा पाल ने बुधवार को किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में पूर्व सीसीओ के खिलाफ आईं शिकायतों की जांच की। पूर्व सीसीओ पर कर्मचारियों, किसानों से अभद्र व्यवहार करने, सुविधा शुल्क लेकर क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती करने, सुविधा शुल्क न देने वाले योग्य कर्मचारियों को भी केंद्र प्रभारी न बनाने, मानक के अनुरूप गन्ना की खरीद न कराने, कार्यालय में निर्धारित समय पर मौजूद न रहने, किसानों की समस्याओं का समय पर निस्तारण न करने आदि आरोप थे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और मिल के तत्कालीन अधिकारियों कर्मचारियों से बात की। उन्होंने उनके कार्यकाल के कुछ अभिलेख भी देखे। जांच के दौरान मिल के जीएम एसएल पाल और सीसीओ अवधेश कुमार भी पूरे समय मौजूद रहे। जांच के बारे में पूछने पर उन्होंने मामला गोपनीय बताते हुए जानकारी देने में असमर्थता जता दी। मिल के जीएम एसएल पाल ने बताया कि पूर्व सीसीओ पर कर्मचारियों और किसानों से अभद्र व्यवहार करने समेत कुछ आरोप थे, जिनकी जांच गोरखपुर की उपगन्ना आयुक्त द्वारा की गई है। जीएम ने यह भी बताया कि सीसीओ एके सिंह चीनी मिल में वर्ष 2019-20 में तैनात थे। 28 फरवरी 2020 केा वह इसी चीनी मिल से सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें