फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के काफिले को रोककर किसानों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। सिमरौली गांव में सभा करने के बाद चठिया हिल्गी जा रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को तिल्छी चौराहे रोककर किसानों ने काले झंडे दिखाए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की नारेबाजी की। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। किसानों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सिमरौली और चठिया हिल्गी में भाजपा के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की जनसभा थी। सिमरौली गांव में सभा करने के बाद मंत्री चठिया हिल्गी जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे किसानों ने तिल्छी चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया। इसके बाद भाजपा के विरोध में नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने के नारे लगाकर काले झंडे दिखाने लगे। इस पर बीसलपुर कोतवाल कमल सिंह यादव ने किसानों को रोकते हुए काले झंडे छीनने की कोशिश की। इस पर किसानों और पुलिस के तीखी नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद एसडीएम राकेश गुप्ता और सीओ प्रशांत सिंह ने मामले को शांत कराया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि लोगों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
किसानों की समस्या का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता
शुक्रवार को राज्यमंत्री ने गांव सिमरौली और चठिया हिल्गी में सभा में कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा किसानों को हर संभव मदद दी जा रही है। किसानों के गन्ने का भुगतान मिलों से कराया जाएगा। साथ ही उनका गन्ने का दाम भी बढ़ाया जाएगा। इस दौरान विधायक रामसरन वर्मा, विवेक वर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश सिंह, पप्पू, विक्रम गंगवार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें