फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, महिला अपराध और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी किरीट कुमार के स्थानांतरण होने के बाद गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को पीलीभीत की कमान दी गई है। बुधवार को चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्हें कहा कि मेरे कार्यकाल में आमजन के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन सभागार कक्ष प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उनका कैडर यूपी का है। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह कन्नौज में एसपी के पद पर कार्यरत थे। सबसे पहले वह अलीगढ़ के एसपी बनाए गए थे। पिछले छह साल में उनका 16 बार तबादला हो चुका है। अब वह बतौर पीलीभीत एसपी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला अपराध और साइबर क्राइम पर विशेष नजर रहेगी। साथ ही सिस्टम की खामियों को दूरकर आमजन के दिलों में पुलिस के प्रति भरोसा दिलाएंगे। थाना स्तर शिकायत लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ता की हरसंभव मदद की जाएगी। अगर किसी तरह से अभद्रता की, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन ने अपराध रोकने के लिए जिले में भेजा है, अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेगा। तो चाहे फिर कितना बड़ा क्यों न हो। उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें