फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से लोगों को मिली राहत, फसलों को भी लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जुलाई के अंतिम दिनों में मानसून काफी सक्रिय है। गुरुवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं फसलों को भी अच्छा फायदा हुआ है। जबकि बारिश से निचले इलाकों में पानी और कीचड़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। दो अगस्त तक लगातार बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से एक दो दिन छोड़कर लगातार बारिश हुई है। गुरुवार को सुबह चार बजे बारिश होने के बाद दिन में मौसम खुल गया था। लेकिन 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव होने लगा और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक होती रही। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कुछ इलाकों में बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैली रही। तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पानी निकल गया। जिसके चलते बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार गुरुवार को करीब जिले में 30 मिली बारिश हुई है। यह फसलों के लिए बेहतर साबित होगी। जुलाई अंत और अगस्त में दो तारीख तक लगातार बारिश होने की उम्मीद है। गुरुवार को जिले में तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि बारिश के बाद शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात में बारिश होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

बारिश से निचले स्थानों पर हुआ जलभराव
बुधवार रात को नगर सहित क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से फिर बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश से खेतों में पानी भरने से किसान खुश दिखे। ब्लॉक कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र परिसर, पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज, करीमगंज, हबीबगंज सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें