फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए प्रधानों और कोटेदारों के बीच बढ़ रहा टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में पहली बार चुने गए प्रधानों और कोटेदारों मेेें टकराव शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोटेदारों की शिकायत एसडीएम से करने लगे है। निर्वाचित होने के बाद से अब तक ग्राम प्रधानों द्वारा करीब 50 कोटेदारों की शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम ने सभी की जांच शुरू करा दी है। एसडीएम ने शिकायतों की संख्या को देखते हुए अलग से शिकायत काउंटर बना दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में 281 कोटेदार हैं। बीसलपुर ब्लॉक में 85, बिलसंडा में 105 और बरखेड़ा में 91 कोटेदार हैं। अभी हाल में पहली बार चुने गए कुछ प्रधानों और उनके गांव के कोटेदारों में टकराव की स्थिति बनी है। प्रधान और कोटेदार एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दूसरी और तीसरी बार बने प्रधानों का कोटेदारों से कोई मतभेद नहीं है। कुछ प्रधानों ने तो शपथ ग्रहण होने से पहले ही कोटेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मोहम्मदपुर भजा के प्रधान ने तो शपथ ग्रहण होने से पहले ही अपने समर्थकों के साथ कोटेदार की दुकान पर छापा मारा था। कोटेदार और प्रधान में काफी नोकझोंक भी हुई थी। विवाद बढ़ने पर कोटेदार ने दुकान बंद कर एसडीएम से प्रधान की लिखित शिकायत की थी। एसडीएम द्वारा कराई गई जांच में दोनों लोग दोषी पाए गए थे। पहली बार बने 50 से अधिक प्रधान आपूर्ति कार्यालय में अपने गांव के कोटेदारों की शिकायतें कर चुके हैं। प्रधानों द्वारा की जाने वाली बेतहाशा शिकायतों की वजह से आपूर्ति कार्यालय में प्रधानों की शिकायतें दर्ज करने के लिए एक अलग से काउंटर बना दिया गया है, जिस पर एक लिपिक की तैनाती की गई है। इस काउंटर पर अधिकांश लिखित शिकायतें आ रही है और कुछ शिकायतें फोन पर भी दर्ज कराई जा रही हैं। इन शिकायतों की सक्षम अधिकारियों से जांच कराई जा रही है। सर्वाधिक शिकायतें बिलसंडा ब्लॉक की हैं।
इन अधिकारियों से कराई जा रही जांच
ग्राम प्रधानों द्वारा की गई कोटेदारों की शिकायतों की जांच तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीसलपुर बीडीओ, बिलसंडा बीडीओ, बरखेड़ा बीडीओ, बीसलपुर के आपूर्ति निरीक्षक और बरखेड़ा के आपूर्ति निरीक्षक आदि अधिकारियों से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्रों में ये लगाए जा रहे आरोप
राशन की घटतौली, कालाबाजारी, प्रधानों को महत्व न दिए जाने, दुकानों पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर न अंकित होने, नियमित रूप से कोटे की दुकानें न खोले जाने, घटतौली का विरोध करने वाले उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किए जाने आदि आरोप लगाए जा रहे हैं।
पहली बार चुने गए प्रधानों की कोटेदारों के विरोध में लगातार शिकायतें आ रही हैं। सक्षम अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों की जांच कराई जा रही है। गलती पाए जाने पर कोटेदारों को दंडित भी किया जा रहा है। शिकायतें फर्जी पाए जाने पर शिकायत करने वाले प्रधानों को फर्जी शिकायत न करने को कहा जा रहा है। -राकेश गुप्ता, एसडीएम बीसलपुर
बहुत जल्द प्रधानों और कोटेदारों की संयुक्त बैठक लेकर दोनों के मतभेद दूर कराए जाएंगे और उनमें तालमेल करा दिया जाएगा। - हरपाल गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ, बीसलपुर
बड़ा गांव होने के कारण दो कोटेदार हैं। एक कोटेदार कम और दूसरा ज्यादा गड़बड़ी कर रहा है। प्रयास रहेगा कि कोटेदार बिना मतभेद राशन वितरण करें। - मोहम्मद मियां प्रधान मीरपुर वाहनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें