बरखेड़ा। ब्रह्मदेव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए ग्रामीण पर पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम फूटा कुआं कुरैया निवासी उमाशंकर ने बताया कि वह अपने 55 वर्षीय पिता रामप्रसाद के साथ सुबह जिरौनिया चौकी समीप स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर पूजा पाठ करने के लिए गए थे। पूजा करते वक्त अचानक पीपल के पेड़ की टहनी टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उनका बेटे उन्हें किसी तरह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस को जिला अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।