फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया का गेहूं तौल होने की सूचना पर विधायक-एसडीएम का मंडी में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। माफिया का गेहूं तौले जाने की सूचना पर विधायक और एसडीएम ने मंडी समिति में छापा मारा। दोनों के पहुंचते ही माफिया भाग गए। गेहूं को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विधायक रामसरन वर्मा को शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर माफिया का गेहूं तौला जा रहा है। इस पर विधायक एसडीएम राकेश गुप्ता के साथ मंडी समिति पहुंच गए। विधायक और एसडीएम के पहुंचते ही गेहूं की तौल कराने पहुंचा माफिया दीवार फांदकर भाग गया। साथ गए पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। मौके पर मौजूद 50 क्विंटल गेहूं के ढेर को कब्जे में ले लिया। गेहूं को अपना बताने वाले गांव मुड़गवां निवासी कालीचरण से बात की गई। उसने अधिकारियों को बताया कि जो लोग दीवार फांदकर भाग गए। वह उसे फुसलाकर ले आए थे। उन्हीं के कहने पर केंद्र प्रभारी को उसने गेहूं अपना बता दिया था। एसडीएम के निर्देश पर अपर विपणन अधिकारी महिपाल सिंह ने कोतवाली में कस्बा दियोरिया और शाहजहांपुर के कस्बा पुवायां निवासी दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी। मंडी सचिव प्रभात यादव ने क्विंटल गेहूं कब्जे में ले लिया है। एसडीएम ने बताया कि गेहूं कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें