फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मजदूर का खकरा नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिन से लापता मजदूर न्यूरिया के गांव भरतपुर निवासी शरद मलिक (45) पुत्र सुधीर का शव शुक्रवार सुबह नौ बजे मकान से एक किलोमीटर दूर खकरा नदी में मिला। शव क्षतविक्षत हालत में था। कई हिस्से मगरमच्छ खा चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव भरतपुर निवासी ममता मलिक ने बताया कि उसके पति शरद मजदूरी करते थे। 16 जून की सुबह करीब आठ बजे घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार वाले तलाश को निकले, मगर कहीं कुछ पता नहीं लग सका। ग्रामीणों की मदद से लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह तलाशते हुए मकान से एक किलोमीटर दूर खकरा नदी की तरफ पहुंचे। तब वहां ग्रामीणों ने नदी में पति का शव क्षतविक्षत शव देखा। शव झाड़ियों में फंसा हुआ था। एक हाथ, पैर मगरमच्छ खा चुका था। अन्य हिस्सों पर भी निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मगरमच्छ के हमले में मौत का अंदेशा है। परिवार भी इसी की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें