फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तलब किया नष्ट की गईं पत्रावलियों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में हुई चोरी की घटना में लापरवाही पर चौकीदार और दो होमगार्ड के निलंबन के बाद अब डीएम ने नष्ट बताई गई पत्रावलियों का विस्तृत ब्योरा डीपीआरओ से तलब किया है। पत्रावलियां किस क्षेत्र की और कितनी महत्वपूर्ण थीं। इसका आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात विकास भवन परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में हुई थी। खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने दो इनवर्टर, चार बैटरी चोरी की थी। व्यक्तिगत शौचालयों के सत्यापन से जुड़ी 13 पत्रावलियां भी तेजाब और पानी डालकर नष्ट कर दी गई थी। कोतवाली पुलिस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुटी है, मगर अभी तक कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई है। डीएम ने एक दिन पूर्व चौकीदार और दो होमगार्ड के निलंबन के आदेश कर दिए थे। पत्रावलियां नष्ट किए जाने पर सवाल उठ रहे थे कि यह घोटालों को दबाने की साजिश है। वहीं सत्यापन को लेकर आगे की कार्रवाई घोटालेबाजों पर कैसे होगी। यह भी सवाल बरकरार है। मगर अब इस पूरे मामले को डीएम ने संज्ञान लिया है। पत्रावलियों की महत्ता जानने के लिए सभी 13 पत्रावलियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें यह स्पष्ट करना होगी कि कौन सी पत्रावली किस जगह की थी। उसमें क्या आरोप थे और किस तरह की बात सत्यापन में निकलकर आई थी। ताकि सिर्फ पत्रावलियों के नष्ट होने के नाम पर घोटाला करने वालों को अभयदान न दिया जा सके।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि डीपीआरओ प्रमोद कुमार से सभी पत्रावलियों की रिपोर्ट बनाकर देने को कहा गया है। यह देखा जाएगा कि नष्ट बताई जा रही पत्रावलियां कितनी महत्वपूर्ण थीं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस अधिकारियों से भी बात करेंगे कि आखिर उन्हें घटना क्या प्रतीत हो रही है। अगर कोई गड़बड़ी निकलती है, तो कार्रवाई भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें