फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने हमला कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। चार दिन के भीतर सांड़ के हमले में दूसरी मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर घायल कर दिया। इलाज के दौरान घर पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी 55 वर्षीय किसान कालीचरन पुत्र रेवाराम का खेत गांव के बाहर की तरफ है। बृहस्पतिवार देर शाम वह खेत की रखवाली कर रहे थे। इस बीच छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पीछे से आए सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जुटे और लाठी फटकार कर सांड़ को भगाया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में किसान को निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर घर ले गए। इसके बाद भी हालत बिगड़ती चली गई। रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी कि किसान ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतक के पांच पुत्र जोगराज, ओमप्रकाश, प्रसादीलाल, गोकरनलाल, प्रेमपाल और एक बेटी शारदा सभी विवाहित हैं। पति की मौत के बाद पत्नी ओमवती का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें