फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा

Fri, 29 Jan 2021 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरिया  (पीलीभीत)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगने के कुछ घंटे बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक पहले से हार्ट का मरीज था। उसका तीन साल से बरेली के अस्पताल से इलाज चल रहा था। सीएमओ सीमा अग्रवाल के अनुसार हार्ट अटैक से भी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।

विज्ञापन


अमरिया ब्लॉक में बाल विकास पुष्टाहार विभाग में तैनात 55 वर्षीय प्रताप राम को बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर टीका लगाया गया था। इसके बाद वह स्वस्थ रहे। परिजन के अनुसार शाम करीब पांच बजे वह घर पहुंचे। एक अन्य साथी भी साथ में घर आया था। उससे बातचीत करते रहे। करीब आधे घंटे के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर परिवार वाले घबरा गए। 

आनन-फानन में कस्बा अमरिया के एक निजी डॉक्टर को घर बुलाकर दिखवाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें अमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की। टीकाकरण के चंद घंटे बाद हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद मरने वाले प्रतापराम पहले से हार्ट के मरीज थे। परिवार वालों से बातचीत में पता लगा कि उन्हें 27 जून 2017 को स्टेंट भी डाला गया था। तीन  साल से बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। टीकाकरण के कई घंटे बाद तक वह स्वस्थ रहे थे। अभी टीकाकरण को वजह कहना गलत होगा। 
- डॉ.सीमा अग्रवाल, सीएमओ

बाल विकास पुष्टाहार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पूर्वान्ह 11.35 बजे टीका लगा था। इसके बाद से उसे कई घंटे तक कोई परेशानी नहीं हुई थी। कई सालों से उसका हार्ट का इलाज चलने की बात निकलकर आई है। प्रथम दृष्ट्या हार्ट की बीमारी ही मौत की वजह प्रतीत हो रही है। रात में पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। वैक्सीन पर सवाल उठाना गलत है। 
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें