फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर मिल में डिस्टलरी यूनिट लगाने का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसान सहकारी चीनी मिल के संचालक मंडल की शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें मिल में डिस्टलरी यूनिट लगवाने समेत 10 से अधिक प्रस्ताव पास किए गए। डीएम पास हुए प्रस्ताव को जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिल पर पिछले पेराई सत्र का किसानों का 20 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया होने और मशीनरी का मरम्मत कार्य अभी तक केवल 63 प्रतिशत हो पाने की जीएम ने जानकारी दी। बताया कि मिल को गत पेराई सत्र में लगभग 80 करोड़ का घाटा हुआ है। घाटे से उबारने के लिए डिस्टलरी यूनिट लगाने, अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने, शेष गन्ना मूल्य भुगतान करने, मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने, आगामी पेराई सत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना खरीदने, पेराई नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू करने, मशीनरी की मरम्मत के लिए फेडरेशन से बजट मांगने और क्रय केंद्रों पर मानकों का पालन करने के प्रस्ताव पास हुए। बैठक का संचालन चीनी मिल के जीएम एसडी सिंह ने किया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, मिल के उपाध्यक्ष सियाराम शास्त्री, संचालक राकेश मित्तल, राजेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, देवेंद्र गंगवार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें