फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नहरों से निकलकर नालों में पहुंचे मगरमच्छ ग्रामीणों के लिए खतरा बन गए हैं। रविवार सुबह खेत पर जाते समय एक ग्रामीण को नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमलाकर घायल कर दिया। वह किसी तरह मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने बाद गांव पहुंचा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरसात के चलते नहरों में पानी का बहाव अधिक है। इससे मगरमच्छ नहरों से निकलकर तालाबों व नालों में पहुंच रहे हैं। अमरिया क्षेत्र में मगरमच्छ की सक्रियता पूर्व से जारी है। रविवार सुबह अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी मधु कुमार अपने खेत पर फसल देखने जा रहे थे। उन्हें खेत पर जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है। मधु के मुताबिक वह जैसे ही नाले के नजदीक पहुंचे तभी उन पर नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मधु ने झटका देकर किसी तरह खुद को मगरमच्छ की पकड़ से छुड़ाया। मगरमच्छ के हमले में मधु का पैर घायल हो गया। घर पहुंचने पर उन्हें घायल देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। फिर मधु को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें