फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पिंजरे से आजाद नहीं हो सका तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सेल्हा बीट के जंगल से सटे इलाके में मंगलवार सुबह शिकारियों के बिछाए जाल में फंसे मिले नर तेंदुए को दूसरे दिन भी पिंजरे से आजाद नहीं किया गया। अफसरों की मौजूदगी में रेस्क्यू कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर बराही गेस्ट हाउस ले जाया गया था। दूसरे दिन भी तेंदुआ पिंजरे में ही कैद रहा। उसको खाने के लिए चिकन दिया गया। देखरेख के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

एडीओ प्रवीण खरे ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में कैद रखा गया है। छोड़ने को लेकर अभी आदेश प्राप्त नहीं हो सका है। खाने के लिए पिंजरे में चिकन रखा गया, जिससे तेंदुआ खा गया। उसकी देखरेख के लिए वनकर्मियों की टीम को लगाया गया है। बुधवार को भी चिकित्सकों ने परीक्षण किया, तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें