फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का नजारा देख दंग रहे गए सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण में शिक्षा विभाग के अफसरों की पोल खुल गई। हर कदम पर सीडीओ को खामियां ही खामियां नजर आईं। एबीएसए समेत कई कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। सफाई व्यवस्था धवस्त होने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। अभिलेखों में भी गड़बड़ियां मिलने और कर्मचारियों के अनुपस्थिति होने पर खंड शिक्षा अधिकारी का तलब कर लिया। इसके अलावा डीआरडीए के निरीक्षण में छिटपुट खामियां मिलने पर व्यवस्था में सुधार करने और अगली बार निरीक्षण में खामियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद डीएम समेत कई आला अफसर हकीकत परखने को रोजना किसी न किसी सरकारी कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय अचानक ललौरीखेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। एबीएसए समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी जगहों पर गंदगी मिलने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। फाइलों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। गायब पांच कर्मचारियों को फोन कर बुलाने की बात कही, इस पर महज एक कर्मचारी ही मौके पर आ सका। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और एबीएसए का स्पष्टीकरण मांग लिया। डीआरडीए कार्यालय के निरीक्षण में विधायक और सांसद निधि संबंधी फाइलें देखीं। इस दौरान डीसी मनरेगा मृणाल सिंह आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें