फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भी माना जागरूकता की कमी से लोगों को नहीं मिल रहा आयुष्मान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार आयुष्मान भारत योजना संचालित हुए एक साल हो गए। सोमवार को जिला अस्पताल कैंपस में योजना की वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक संजय गंगवार ने किया और कहा कि देश की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं डीएम वैभव श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग और पंचायत राज विभाग के अफसरों की नाकामी से वाकिफ दिखे। डीएम ने आयुष्मान योजना की जमकर तारीफ तो कि लेकिन यह भी माना कि जागरूकता और प्रचार प्रसार के अभाव में जनपद के लोगों को योजना का ठीक तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर पेंटिंग कर प्रचार प्रसार कराने और न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाने के अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर विधायक संजय गंगवार ने कहा प्रधानमंत्री का सपना गरीबों को मुफ्त इलाज प्रदान कर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य के साथ योजना शुरू की गई थी, जो गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज स्थापित होने की बात भी कही। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 1.73 परिवारों के सापेक्ष महज 76 हजार पात्र परिवारों के गोल्डन कार्ड जारी होने पर इसमें तेजी लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पेंटिंग, प्रचार प्रसार कराने और न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने और गोल्डन कार्ड बनाने के सीएमओ को निर्देश दिए। पैनल में शामिल अधिक केस करने वाले वाले डॉ. भरत सेट्टी, डॉ. सुमित और सीएससी बीसलपुर के डाक्टर को सम्मानित किया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया, एसीएमओ डॉ. अश्वनी, सीएमएस डॉ. अनीता चैरसिया, डॉ. आरपी सिंह सुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें