फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील धार्मिक स्थल के रिसीवर बने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर इलाके के गांव कीरतपुर जौनपुर के सील धार्मिक स्थल का रिसीवर नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान को बनाया गया है। ग्रंथी की तैनाती भी कर दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने यह व्यवस्था की है। अब धार्मिक स्थल को भी शीघ्र रिसीवर के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कीतरपुर जैनपुर में एक धार्मिक स्थल को लेकर सिख समुदाय के दो पक्षों में विवाद था। धार्मिक स्थल में श्री गुरुग्रंथ साहिब भी विराजमान थे, लेकिन निशान साहिब नहीं लगा था। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर निशान साहिब नहीं लगा होता उस स्थान पर श्री गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान नहीं किया जा सकता है। विवाद बढ़ने पर श्री गुरुग्रंथ साहिब को नानकमता गुरुद्वारा पहुंचा दिया गया था और 30 अगस्त, 2018 को भवन सील कर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को रिसीवर नियुक्त कर दिया गया। अमरजीत सिंह पक्ष ने 29 अक्तूबर को उच्च न्यायालय में अपील की। कोर्ट ने एसडीएम को धार्मिक स्थल का रिसीवर सिख समुदाय के व्यक्ति को नियुक्त करने और ग्रंथी की तैनाती करने का आदेश दिया। इसी बीच तीन सितंबर को बलजीत सिंह ने अपने पक्ष के लोगों के साथ धार्मिक स्थल में लगे सरकारी तालों को तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया। सामान खुर्दबुर्द किया और तोडफ़ोड़ की। इसकी भनक लगने पर दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हुए थे। तनाव को लेकर कई थानों की पुलिस, एडीएम और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। भवन में घुसे लोगों को भारी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने निकालकर भवन को दुबारा सील किया था। इससे पहले पुलिस, प्रशासन की टीम को घेरने का प्रयास किया गया। महिला कांस्टेबल की पिटाई कर दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने नायब तहसीलदार/ रिसीवर अनुराग सिंह की ओर से बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, बलजीत सिंह की मां समेत 60 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, चोरी, तोड़फोड़ और अभद्रता करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थल का रिसीवर नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान को बनाया गया है। ग्रंथी की भी तैनाती कर दी गई। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सील भवन को रिसीवर के हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें